बहरैन की राजधानी मनामा के निकट आले ख़लीफ़ा शासन के विरुद्ध शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर सउदी समर्थित शासन के सैनिकों की ओर से आंसू गैस के आक्रमण में एक बहरैनी महिला शहीद हो गयी। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार 55 वर्षीय फ़ाख़ेरा जासिम कल शासन के समर्थक सैनिकों की ओर से जनता को तितर बितर करने के लिए जहरीले आंसू गैस के गोले फ़ायर किए जाने के कारण शहीद हो गयी। उत्तरी बहरैन के ईसा नामक़ क़स्बे से आई इस शहीद महीला का अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा। ज्ञात रहे बहरैन की सत्ता पर दशकों से क़ब्ज़ा जमाए आले ख़लीफ़ा शासन के सत्ता से हटने और सुधार की मांग को लेकर इस देश में जनता पिछले वर्ष से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही है जिसके विरुद्ध आले ख़लीफ़ा शासन व अतिग्रहणकारी सउदी शासन के सैनिकों की बर्बरतापूर्ण कार्यवाही में अब तक दर्जनों व्यक्ति शहीद और सैकड़ों घायल हो चुके हैं। इसी प्रकार हज़ारों लोगों को बिना मुक़द्दमे के जेल में बंद रखा गया है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के कारण हज़ारों लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है।
............
166